अग्रवाल सेवा समिति रतलाम द्वारा प्रश्नावली प्रतियोगिता का फाइनल ड्रा सम्पन्न

रतलाम। अग्रवाल सेवा समिति द्वारा “अग्रवाल समाज और हमारे आराध्य देव” विषय पर आयोजित प्रश्नावली प्रतियोगिता का फाइनल ड्रा रविवार को धूमधाम से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दशरथलाल अग्रवाल (बामनियावाले), राजेश अग्रवाल (मेघा ऑटो पार्ट्स), दिपेश अग्रवाल (सिगरेटवाले) रहे। प्रतियोगिता में विशेष पुरस्कार शैलेन्द्र अग्रवाल (रस्सीवाले) को रितेश व राकेश झंडीवाले ने प्रदान किया। प्रतिदिन घोषित इनाम कामिनी नवीन नेमानी, हीना दर्शिक नेमानी, रितिक मनोज मित्तल, अर्चना संजय अग्रवाल को राजकुमार ऐरन द्वारा भेंट किए गए।

पुरस्कार वितरण

प्रथम पुरस्कार : श्रीमती अंतिम बाला बिंदल को, श्रीमती विद्या देवी सोहनलाल जी खारीवाला की ओर से (स्व. महेंद्र अग्रवाल की स्मृति में)।
द्वितीय पुरस्कार : श्री जितेंद्र मंगल द्वारा प्रायोजित।
तृतीय पुरस्कार : स्व. मोहनलाल जी अग्रवाल म.सा. की स्मृति में, उनके पुत्र श्री संजय अग्रवाल द्वारा प्रायोजित।
प्रतियोगिता में पन्द्रह दिन के दौरान कुल 1647 प्रविष्टियाँ प्राप्त हुईं। सभी विजेताओं के नाम लक्की ड्रा द्वारा घोषित किए गए।
शेष विजेता अपने इनाम अग्रवाल कृषि केंद्र, शहर सराय (गिरीश जी अग्रवाल) से प्राप्त कर सकते हैं।
इस अवसर पर समिति के महेश गोयल, प्रमोद बिंदल, मनोज मित्तल, ओमप्रकाश अग्रवाल, शलभ अग्रवाल, गौरव ऐरन, राकेश झंडीवाले, रितेश झंडीवाले, संजय अग्रवाल, जितेंद्र मंगल, दीपक अग्रवाल सहित अनेक पदाधिकारी व समाजजन उपस्थित रहे।