गुलाब चक्कर में सतत 3 घंटे चली संगीत साधना

रतलाम 20 सितंबर। गुलाब चक्कर में 19 सितंबर को डॉ सतीश गोथवाल के निर्देशन में सतत 3 घंटे चली संगीत साधना में संजा गीत,गणेश वंदना, ममेरा गीत,रात्रि जगागीत की मनमोहक प्रस्तुति से श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए। गायत्री कला केंद्र के कुल 13 कलाकारों ने प्रभावी प्रस्तुति दी जिसमें गायन कलाकार – धनवंती गोथरवाल, प्रियांशी शर्मा, हिराशमी चौहान, श्रेष्ठा पाठक, माहीप्रिया, धनिष्ठा चौहान, काव्या बैरागी, विधा जोशी, संगीता पाटीदार, लक्षिता जोशी तथा तबला – केशव सोलंकी, ओक्टोपेड- हेमंत पाटीदार और मंजीरा 7 वर्षीय बालक कृष्णव ने लगातार बजाया। आनंद विभाग की ओर से जिला समन्वयक सीमा अग्निहोत्री के साथ पुष्पेंद्र सिंह सिसौदिया ,आशा उपाध्याय और विनीता ओझा ने पारंपरिक संजाबाई बनाकर गीतों की प्रस्तुति दी।
इस अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से सी एम ओ अरुण पाठक ने भी कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।