राष्ट्रीय आयुष मिशन अंतर्गत सीएचसी बाजना में शिविर आयोजित

रतलाम 20 सितंबर। राष्ट्रीय आयुष मिशन के अंतर्गत जिला आयुष अधिकारी डॉ दाताराम जयंत के निर्देशानुसार आयुष्मान आरोग्य शिविर “मानसिक स्वास्थ्य रोगों की जांच एवं बुनियादी प्रबंधन“ का आयोजन आयुष्मान आरोग्य मंदिर बाजना द्वारा सी एच सी बाजना में शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सभी का निःशुल्क परीक्षण कर औषधि वितरण की गई। शिविर में 75 लाभार्थियों का परीक्षण किया गया।