रतलाम 18 सितम्बर। लोकोमोटिव केयर सेंटर(डीजल लोको शेड) रतलाम के पर्यवेक्षक क्लब द्वारा भारत रत्न एम. विश्वेश्वरैया की जयंती के उपलक्ष्य में इंजीनियर्स डे समारोह का आयोजन बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी सदस्यों ने एम. विश्वेश्वरैया जी के प्रेरणादायी जीवन, उनके द्वारा स्थापित उच्च मूल्यों और समाज के प्रति किए गए अमूल्य योगदान को स्मरण किया तथा उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री मनोज छावड़ा, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता (डीजल) रहे। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में श्री एन.पी. सिंह एवं श्री राघवेंद्र शर्मा, सहायक मंडल यांत्रिक अभियंता (डी), ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। समारोह में लोकोमोटिव केयर सेंटर रतलाम के लगभग 60 पर्यवेक्षक शामिल हुए। कार्यक्रम को और भी आकर्षक एवं यादगार बनाने के लिए सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया।



