10वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य मे पं. डाॅ. शिवशक्तिलाल शर्मा आयुर्वेद महाविद्यालय में प्रतिदिन किया जा रहा है विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

रतलाम । 10वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य मे पं. डाॅ. शिवशक्तिलाल शर्मा आयुर्वेद महाविद्यालय, रतलाम में प्रतिदिन विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है जिसके अर्तंगत दिनांक 13.09.2025 को ‘‘चरक संहिता का क्लीनिकल उपयोग‘‘ विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया, जिसमें सियाराम आयुर्वेद महाविद्यालय, भोपाल के प्राचार्य डाॅ. भारत चैरागडे द्वारा प्रात्याक्षिक प्रयोगों द्वारा छात्र-छात्राओं को समझाया गया।
संस्था के प्राचार्य डाॅ. दिलीप नलगे ने बताया कि दिनांक 15.09.2025 को आयुर्वेद मिनी एक्सपो का आयोजन किया गया जिसमें आयुर्वेदिक पद्धति से निर्मित लेमन ग्रास टी, सिंघाडे के आटे का यूष, चिंचापानक आदि पेय पदार्थो का वितरण किया गया एवं उनकी उपयोगिता एवं विभिन्न प्रकार की औषधियों की जानकारी भी दी गई। रतलाम के फार्मेसी महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षको को आयुर्वेद महाविद्यालय का भ्रमण कराया गया एवं आयुर्वेदिक औषधियों एवं चिकित्सा का महत्व बताया गया।
संस्था के प्रबंधक नीरज त्रिवेदी ने बताया कि उक्त कार्यक्रम दिनांक 24.09.2025 तक प्रतिदिन मनाया जा रहा है, जिसके अर्तंगत स्वर्णप्राशन केम्प, नुक्कड नाटक, आयुर्वेद दिवस की रैली, आयुर्वेद आहार की जानकारी आदि दी जावेगी। रतलाम शहर के विभिन्न संस्थाओं में जाकर आयर्वेद के प्रति जनजागृति के कार्यक्रम किए जावेगें। आयुर्वेद महाविद्यालय के विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा जन सामान्य के लिए निःशुल्क सलाह एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रदान की जाएगी।