श्राद्ध पक्ष की डोकरिया नवमी पर वृद्धजनों को भोजन का आयोजन किया गया

रतलाम। श्राद्ध पक्ष की डोकरिया नवमी पर वृद्धजनों को मीठे भोजन का आयोजन प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी पितृ पक्ष की नवमी पर रतलाम नगर की प्रमुख वृद्धाश्रमों में इसमें अन्नपूर्णा वृद्धाश्रम लक्कड़ पीठा, ईश प्रेम बस्ती गोरा काला भेरू रोड जहां कुष्ठ रोगी महिलाएं व पुरुष रहते हैं काटजू नगर स्थित निर्मला भवन वृद्धाश्रम व गौशाला में काम करने वाले मजदूरों का श्राद्ध पक्ष का सामूहिक मीठे भोजन का आयोजन वाघेला गौ सेवा जीव दया समिति द्वारा जन सहयोग से किया गया।
समिति प्रमुख दिनेश वाघेला ने बताया कि इस नवमी के साथ को करके हम परिवार के वे पितृ देव जिनकी मृत्यु की तिथि हमें नहीं मालूम होने पर इस डोकरिया नवमी पर सामूहिक रूप से किया जाता है आज वाघेला परिवार द्वारा स्वर्गीय श्री अशोक वाघेला की स्मृति में सभी व्रत जनों को कंबल का वितरण किया गया।
आज के आयोजन में मुख्य सहयोगी दिनेश वाघेला,बाबूलाल सिसोदिया, महावीर सिंह शक्तावत,कैलाश जी सोमानी, जितेंद्र सिंह वाघेला,श्याम सुंदर उपाध्याय,रणवीर सिंह गौड़, कुणाल वाघेला,वंश,तंवर इस कार्य में हमारे महिला मंडल के प्रमुख श्रीमती श्यामा वाघेला, श्रीमती श्यामा,श्रीमती शकुंतला सिसोदिया,श्रीमती सोनू राठौर,सीमा वाघेला, योग शिक्षक इंदु पाठक,निर्मला वाघेला,आशा भट्ट,जय वाघेला, अनीता अग्रवाल, निशा भाटी,संयोगिता तंवर, टोनी पवार व अन्य सदस्यों द्वारा इस कार्य में सहयोग किया गया।