दी ग्रेन एंड सीड्स मर्चेंट्स एसोसिएशन के निर्वाचन संपन्न

श्री चत्तर 13 वीं बार निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित

रतलाम । दी ग्रेन एंड सीड्स मर्चेंट्स एसोसिएशन का निर्वाचन चुनाव अधिकारी वरिष्ठ पत्रकार शरद जोशी के दिशा निर्देशन मे संपन्न हुए। जिसमें सुरेंद्र चत्तर तेरह वीं बार निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुए। लगभग 40 वर्षों से अधिक समय से सुरेंद्र चत्तर अध्यक्ष पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अभय सेठिया, उपाध्यक्ष पद पर मनोज जैन , अभिषेक धूत, मनोनीत उपाध्यक्ष वर्धमान बरडिया, सचिव पद पर हितेश मेहता कोषाध्यक्ष पद पर कांतिलाल चोपड़ा और मनोनीत सह सचिव संचय वोरा का निर्विरोध निर्वाचन हुआ । मंडी परिसर स्थित कार्यालय में संचालक मंडल की प्रथम बैठक आयोजित हुई जिसमें मंडी के क्षेत्र और कार्य विस्तार की दृष्टि से संचालक मंडल के सदस्यों की संख्या में वृद्धि की गई । साथ ही एक पद उपाध्यक्ष और एक पर सह सचिव का सहयोजन किया गया।
संचालक पद पर हेमकांत दवे, कैलाश ओरा, सतीश जैन खेड़ावाला, धर्मेंद्र माहेश्वरी, कमलेश बुपक्या, संजय जोशी, सैयद मुख्तियार अली, डॉ बीएल मेहता ,अमृतलाल कटारिया, राजेंद्र बाफना, प्रभात सुराणा, अखिलेश नाहर, भारत भूषण देवड़ा, नरेंद्र दुग्गड निर्वाचित हुए। संचालक मंडल के सभी सदस्य ने 40 वर्षों से अध्यक्ष पद पर सेवा देने तथा निर्विरोध निर्वाचित होने पर पुष्प माला से श्री चत्तर का स्वागत किया। सभी सदस्यों ने चुनाव अधिकारी शरद जोशी का आभार व्यक्त किया ।