सैलाना हेलीपैड पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव का स्वागत

रतलाम 12 सितंबर। जिले के सैलाना हेलीपेड आगमन पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का जनप्रतिनिधियों द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। हेलीपैड पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अगवानी के लिए जिले के प्रभारी मंत्री एवं मध्यप्रदेश शासन जनजातीय कार्य, लोक परिसंपत्ति प्रबंधन, भोपाल गैस त्रसादी राहत एवं पुनर्वास विभाग, मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह, विधायक रतलाम ग्रामीण श्री मथुरालाल डामोर, जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डे, पूर्व विधायक संगीता चारेल, महापौर प्रहलाद पटेल, जिला अध्यक्ष श्री प्रदीप उपाध्याय, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लालाबाई शंभुलाल चंद्रवंशी, उज्जैन संभागायुक्त श्री आशीष सिंह, कलेक्टर श्री राजेश बाथम, पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार, एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव सहित जनप्रतिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।