श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज दो दिवसीय महालक्ष्मी जन्मोत्सव धूमधाम से मनाएगा

रतलाम। माता महालक्ष्मी जन्मोत्सव को लेकर श्रीमाली ब्राह्मण समाज, महिला मंडल, युवा मंच तथा वरिष्ठ जनों के साथ बैठक हुई । बैठक में दो दिवसीय महालक्ष्मी जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। आयोजन के तहत 13 सितंबर, शनिवार शाम 4 बजे चुनरी यात्रा महालक्ष्मी मंदिर पैलेस रोड से प्रारंभ होगी जो शहर के चारों महालक्ष्मी मंदिर पर चल समारोह के रूप में चुनरी चढ़ाएंगी।
दूसरे दिन 14 सितंबर, रविवार को महालक्ष्मी जी का जन्म उत्सव दोपहर 2 बजे से 4:30 के मध्य पूजन,हवन एवं महिलाओं द्वारा सामूहिक उद्यापन किया जाएगा। शाम 5 बजे से 7 बजे के मध्य श्रीमाली वास स्थित महालक्ष्मी परिसर पर महालक्ष्मी जी का पूजन रखा गया है , जिसमें शहर के विभिन्न क्षेत्रों में निवासरत समाजजन महालक्ष्मी परिसर में आकर महालक्ष्मी जी का पूजन एवं आराधना करेंगे। महालक्ष्मी जी की भव्य सवारी चल समारोह शाम 7:30 बजे बैंड बाजे, नासिक ढोल,ताशे, रथ मे माता महालक्ष्मी, सरस्वती एवं गणपति जी का रूप धारण कर बालिका एवं बालक विराजित रहेंगे साथ ही बग्गी मे महालक्ष्मी जी की प्रतिमा, सवारी के साथ भजन मंडली एवं महिलाएं पुरुष एवं समाज जनों रहेंगे तथा हर्षो उल्लास से महालक्ष्मी जन्मोत्सव मनाएंगे।
समाज के मंच पर समाज के गौरव राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त साहित्यकार आशीष दशोत्तर, राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका विनीता ओझा, लंदन बुक में रिकार्ड बनाने वाले बालक जिष्णु संजय दवे को सम्मानित किया जाएगा। चल समारोह के पूर्व चल समारोह में शामिल समाज जनों का भोजन प्रसादी भी रखी गई है ।
शाम 7:30 बजे चल समारोह श्रीमाली वास स्थित महालक्ष्मी परिसर से प्रारंभ होगा , जो विभिन्न मार्गो से श्रीमाली वास, डालूमोदी बाजार माणक चौक महालक्ष्मी मंदिर, पैलेस रोड, महलवाडा स्थित महालक्ष्मी मंदिर , श्रीमाली वास मठ स्थित महालक्ष्मी मंदिर, पुर्णेश्वर महादेव के पास महालक्ष्मी मंदिर, चल समारोह के रास्ते में आठ जगह माता महालक्ष्मी जी के पूजन के लिए स्थान चिन्हित किए गए हैं जिसमें माताएं, बहने समाजजन माता लक्ष्मी जी का पूजन कर सकेंगे। महालक्ष्मी जी की भव्य सवारी का समापन महालक्ष्मी परिसर पर होगा, तत्पश्चात महालक्ष्मी जी की आराधना एवं भजन होंगे । रात्रि 12 बजे महा आरती कर माता महालक्ष्मी का जन्मोत्सव मनाया जाएगा।
बैठक में समाज अध्यक्ष नयन व्यास, सचिव कुलदीप त्रिवेदी, कोषाध्यक्ष चेतन व्यास, उपाध्यक्ष अरुणेश व्यास, कार्यकारिणी सदस्य अखिलेश व्यास, पुष्पा व्यास, अभिलाषा त्रिवेदी, पूर्व अध्यक्ष राजेश ओझा, महर्षि संजय दवे,सुभाष जोशी,प्रफुल्ल व्यास,महेश ओझा, सुभाष जोशी ,लोकेश व्यास, महिला मंडल सचिव श्रीमती हंसा व्यास, युवा मंच अध्यक्ष सिद्धार्थ जोशी,शिरीष दशोत्तर,निलय व्यास,देव व्यास ,रौनक व्यास ,,शीला व्यास,भावना व्यास,ब्रजबाला व्यास,रेखा शर्मा,शिखा व्यास,कोकिला ओझा,अर्चना जोशी,संध्या कोटिया,श्रुति दशोत्तर,प्रीति व्यास,रेखा ओझा,रेखा व्यास, शरद व्यास आदि मौजूद थे । प्रबंध कारिणी समिति, महिला मंडल एवं युवा मंच ने अपील की है कि दो दिवसीय महालक्ष्मी जन्मोत्सव को बड़ी संख्या में भाग लेकर सफल बनाएं।