भाजपा की जिला स्तरीय कामकाजी बैठक होगी

रतलाम 08 सितम्बर । भारतीय जनता पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर जिला भाजपा की कामकाजी बैठक 9 सितम्बर को दोपहर 01ः00 बजे रंगोली गार्डन मे होगी। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय करेगे। जिला प्रभारी प्रदीप पांडेय मार्गदर्शन देंगे | भाजपा जिला मीडिया सहप्रभारी नीलेश बाफना ने बताया कि सेवा पखवाड़ा अभियान की तैयारियों पर चर्चा की जायेगी। बैठक में सेवा पखवाड़ा अभियान के साथ पार्टी की आगामी गतिविधियों की रूप रेखा भी तय की जायेगी।