श्राद्ध पक्ष की महत्वपूर्ण तिथियां पर पितरों के लिए सामूहिक भोज का आयोजन किया जायेगा

रतलाम। श्राद्ध पक्ष की महत्वपूर्ण तिथियां पर पितरों के लिए सामूहिक भोज का आयोजन प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी वाघेला गो सेवा जीव दया समिति द्वारा पितरों को सामूहिक तर्पण के तैयारी के लिए एक बैठक का आयोजन कॉलेज रोड स्थित श्री दंडी स्वामी मठ पर महंत श्री श्री आत्मानंद जी सरस्वती के मार्गदर्शन में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें श्राद्ध पक्ष की कुंवार पंचम डोकरिया नवमी सर्व पितृ अमावस्या को श्राद्ध पक्ष का सामूहिक भोज का आयोजन नगर के प्रमुख वृद्ध आश्रमों गो सेवा में सेवा देने वाले सेवादार मंदबुद्धि के स्कूल व अन्य जगहों पर कराई जावेगा समिति प्रमुख दिनेश वाघेला ने बैठक में बताया कि यह सभी वे महत्वपूर्ण तिथियां है। जिसको हर परिवार को इन तिथियां पर श्राद्ध करना चाहिए जिससे सनातनी धर्मावलंबियों को अपने पुरखों के प्रति आदर परंपरा आस्था का भाव उत्पन्न होता है जिससे हमारे पूर्वज प्रसन्न होते हैं इससे परिवारों को सुख शांति की प्राप्ति होती है। बैठक में दिनेश वाघेला, बाबूलाल सिसोदिया,गोविंद सिंह शेखावत, महावीर सिंह शक्तावत, कैलाश सोमानी, राजकुमार पंजाबी व महिला मंडल प्रमुख श्रीमती श्यामा वाघेला,शकुंतला सिसोदिया,श्रीमती आशा भट्ट व अन्य सदस्य गण उपस्थित थे।