आई.टी.आई में ‘‘प्रथम आओ प्रथम पाओ’’ के तहत प्रवेश

रतलाम 29 अगस्त। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था रतलाम प्राचार्य यू.पी. अहिरवार द्वारा बताया गया कि वर्ष 2025 में आई.टी.आई में रिक्त स्थानों के विरूद्ध 1 सितम्बर 2025 से 10 सितम्बर 2025 तक ‘‘प्रथम आओ प्रथम पाओ’’ के आधार पर प्रवेश की कार्यवाही होगी। आवेदक रिक्त सीटों की जानकारी विभाग के पोर्टल https://dsd.mp.gov.in पर या संस्थाओं के सूचना पटल पर जाकर देख सकते है एवं अपनी पसंदीदा ट्रेड में रिक्त स्थानों के विरूद्ध प्रवेश ले सकते है।