यात्रा के पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा ने ली पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की बैठक
रतलाम। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर पूरे देश, प्रदेश के साथ रतलाम में भी कांग्रेस की वोट चोर, गद्दी छोड़ जन समर्थन यात्रा निकाली जाएगी। इसकी तैयारी रतलाम में अब जोर-शोर से शुरू हो गई है। रतलाम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी जी की उपस्थिति में यात्रा निकाली जाएगी। इसकी तैयारी को लेकर शहर एवं जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा बैठक आयोजित कर यात्रा को सफल बनाने के लिए पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को विभिन्न प्रकार की जिम्मेदारियां सौंपी गई है।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा ने बताया कि यात्रा 31 अगस्त को बाजना बस स्टैंड से निकाली जाएगी। यहां से यात्रा प्रारम्भ होकर चांदनी चौक, चौमुखीपुल, घास बाजार, खैरादीवास, गणेश देवरी, धानमंडी होते हुए शहीद चौक पहुंचेगी। यहां आमसभा आयोजित होगी। जिसे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी जी संबोधित करेंगे।
इसमें मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी जी के साथ राष्ट्रीय सचिव कुणाल चौधरी, मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, रतलाम प्रभारी विधायक प्रताप गरवाल, पूर्व सांसद कांतिलाल भूरिया, जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक हर्षविजय गेहलोत सहित जिला, शहर कांग्रेस के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में आमजन इस जन समर्थन यात्रा में शामिल रहेंगे। जन समर्थन यात्रा की तैयारी के संबंध में आयोजित इस बैठक में पारस सकलेचा दादा, महेंद्र कटारिया, यास्मिन शैरानी, मयंक जाट, राजीव रावत, रजनीकांत व्यास, शैलेन्द्र सिंह अठाना, सतीश पुरोहित, पार्षद नासिर कुरैशी, वहीद शैरानी, कमरुद्दीन कचवाया, विनोद मिश्रा मामा, राकेश झालानी, मीनाक्षी सेन, सुजीत उपाध्याय, हितेश पेमाल आदि नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


