10 दिवसीय श्री गणेश उत्सव भव्य और विराट रूप से मनाया जाएगा

रतलाम। रतलाम राजमहल के निर्माण के साथ स्थापित श्री नित्य चिंताहरण गणपति जी मंदिर पेलेस रोड रतलाम पर कल दिनांक 27 अगस्त से प्रारंभ हो रहे दस दिवसीय श्री गणेश उत्सव को सनातन धर्म की परम्परा अनुसार भव्य और विराट रूप से मनाया जाएगा।
उक्त जानकारी श्री नित्य चिंताहरण गणपति जी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष जनक नागल ने देते हुए बताया गया कि भक्तों के सहयोग से गणेश चतुर्थी पर भगवान श्री गणपति जी को स्वर्ण बर्क का चोला चढ़ाया जाकर दोपहर 12 बजे भगवान श्री की विशेष आरती कर प्रसादी ग्यारह हजार लड्डुओं का वितरण किया जाएगा।
नवयुवक मंडल द्वारा विशेष रूप से उज्जैन से लाई गई जो 13 फिट ऊंचे गणपति जी की प्रतिमा की स्थापना एवं रात्रि को 08 बजे भगवान श्री की आरती एवं प्रसादी लड्डूओ का वितरण किया जाएगा।
मंदिर ट्रस्ट के सर्व श्री जनक नागल, सचिन सिंह देवड़ा, नरेंद्र सिंह कंगारोत्र, पं अमित रावल, अमित सिंह देवड़ा, भुवनेश सिंह राठौर, अशोक मेहता, मुकेश व्यास, सारिका दवे, रत्ना पाल, राहुल शर्मा, मुकेश त्रिवेदी, शुभ दशोत्तर , देवेन्द्र राठौर, श्रेयांश मोदी, प्रथम बैरागी, मंगल सुराना , ऋषभ जैन, जय शर्मा, मनीष सोलंकी, हेमंत ठाकुर, ऋषभ शर्मा, शुभम, अंकुर सिंह देवड़ा, राजवीर सिंह राठौर, हितेश नागल, ऋषि सोलंकी आदि द्वारा सभी भक्तों से आग्रह है कि दस दिवसीय श्री गणेश उत्सव में प्रतिदिन रात्रि 08 बजे आरती एवं प्रसादी में आप सपरिवार इष्ट मित्रों के साथ पधार कर धर्म लाभ प्राप्त करें।