डिस्ट्रीक्ट होम्योपैथिक मेडिकल कालेज का परीक्षा परिणाम सर्वश्रेष्ठ रहा

सकीना, सुरेन्द्र, अवनी ने हासिल की सफलता

रतलाम। म.प्र. मेडिकल साइन्स युनिवर्सिटी, जबलपुर द्वारा बी.एच.एम.एस. चतुर्थ वर्ष के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया, जिसमें डिस्ट्रीक्ट होम्योपैथिक मेडिकल कालेज, रतलाम म.प्र. का परीक्षा परिणाम सर्वश्रेष्ठ रहा। इस परीक्षा परिणाम में सकीना बाम्बेवाला ने 1500 अंकों में से 1030 अंक प्राप्त कर प्रथम, सुरेन्द्र सिंह चन्द्रावत ने 1015 अंक प्राप्त कर द्वितीय एवं अवनी बेन नायक ने 1013 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर आकर महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। इस परीक्षा परिणाम को लेकर सभी परीक्षार्थियों में अपार हर्षोल्लास है ।
डाॅ.एस.एम.शर्मा मेमोरियल मेडिकल फाउण्डेशन, रतलाम के संस्था चेयरमैन एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जन डाॅ. अभिजीत देशमुख, संचालक नीरज त्रिवेदी, महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. भरत पटेल, ट्रस्ट के पदाधिकारियों, एवं समस्त टीचिंग स्टाफ ने होम्योपैथिक महाविद्यालय के टाॅपर छात्र-छात्राओं एवं सभी उत्तीर्ण परीक्षार्थियों को हार्दिक बधाई दी।