रतलाम 21 अगस्त । जिला खनिज अधिकारी रतलाम श्रीमती रीना पाठक ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा 23 अगस्त 2025 को कटनी जिले में माईनिंग कानक्लेव का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में केन्द्रीय कोयला एवं खान मंत्री श्री किशन रेड्डी प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश के खनिज मंत्री, शासन एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारीगण, खनन क्षेत्र से जुड़े निवेशक, तकनीकि विशेषज्ञ और अन्य हितधारक शामिल होंगे। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य खनन क्षेत्र के महत्व को उजागर करना, नवीनतम तकनीकों का उपयोग, खनिज उत्पादन व उसके उपयोग कि संभावनाओं पर चर्चा करना तथा प्र्रदेश एवं देश कि आर्थिक प्रगति में खनन क्षेत्र कि भूमिका को रेखांकित करना है। इस अवसर पर खनन से संबंधित नवीनतम उपकरणों एवं तकनीकों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी जिससे खनन क्षेत्र को विकसित करने में विशेष रूप से खनन क्षेत्र में जुड़े उद्योगपतियों एवं व्यवसायियों को इसमें भाग लेने हेतु आमंत्रित किया गया है।
इच्छुक प्रतिभागी माइनिंग कॉन्क्लेव में भाग लेने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते है। पंजीकरण अधिकारिक वेबसाइट https://mpminingconclave.com पर कर सकते है। जिला खनिज अधिकारी रतलाम श्रीमती पाठक ने जिले के इच्छुक प्रतिभागियों से अपील की है कि वे समय पर रजिस्ट्रेशन कर आयोजन को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें।


