सिंधी समाज के आठ से सोलह वर्ष की आयु के बच्चों का डांस कॉम्पिटिशन आयोजित

रतलाम । सिंधु सेना श्री लाल सांई चालिहा महोत्सव समिति द्वारा कालिका माता परिसर स्थित श्री झुलेलाल मंदिर पर आयोजित चालीस दिवसीय चालिहा महोत्सव के तहत बहिराणा साहिब के साथ ही विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है । इसी कड़ी में सिंधी समाज के आठ से सोलह वर्ष की आयु के बच्चों का डांस कॉम्पिटिशन का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने राष्ट्रगीत एवं भजनों पर आकर्षक प्रस्तुति दी तथा बच्चों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया । कार्यक्रम का संचालन सुनीता अवतानी ने किया। काम्पीटिशन    विजेता बच्चों को पुरूस्कृत नेहा कल्याणी, कांता लालचंदानी, अंजली जसूजा, संजय नेनानी, नरेन्द्र मेघानी आदि द्वारा किया गया ।
समिति के रमेश चोयथानी ने बताया डांस कॉम्पिटिशन के पश्चात बहिराणा साहेब का आयोजन त्रिलोक चंदानी सर्वानंद बाजार एवं अशोक चंदवानी शिवकृपा गारमेन्ट परिवार द्वारा की गई साथ ही लंगर प्रसादी की सेवा की गई। जिसमें समस्त त्रिलोक चंदवानी एवं चंदवानी परिवार के सदस्यों ने सम्मिलित होकर सेवाएं दी । कार्यक्रम में राजाराम मोतियानी, रामलाल चंदानी, सिंधी पंचायत अध्यक्ष आर.के. सतवानी, रमेश चोइथानी, हाशु कल्याणी, रोहित बदलानी, सुनिता अवतानी, नीता इसरानी, नेहा कल्याणी आदि सहित चालिहा महोत्सव समिति के सदस्यों सहित सिंधी समाज के महिला एवं पुरूष बड़ी संख्या में उपस्थित रहे ।