रतलाम 16 अगस्त । प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव जिले की रतलाम ग्रामीण विधानसभा का दौरा करेगे। वे ग्राम कुण्डाल मे निर्माण, विकास कार्यों का भूमि पूजन तथा लोकार्पण करेगे। उनके साथ कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, सांसद सुधीर गुप्ता, अनिल फिरोजिया, अनिता चौहान, विधायक मथुरालाल डामर, डॉ.राजेन्द्र पाण्डेय एवं चिंतामणि मालवीय तथा भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय भी उपस्थित रहेगे।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ.मेाहन यादव, प्रातः11ः30 बजे ग्राम कुण्डाल आयेगे। वे 200 करोड़ से अधिक राषि के निर्माण विकास कार्यो का भूमि पूजन और लोकार्पण करेगे।



