पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी को पुण्यतिथि और पितृपुरुष ठाकरे जी को जयंती पर किया स्मरण

रतलाम 16 अगस्त । भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय मे शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि और पितृपुरुष स्वर्गीय कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती मनाई गई। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने अटल जी और ठाकरे जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि भाजपा आज देश और दुनिया की सबसे बडी पार्टी यदि है तो उसमे अटल जी और ठाकरे जी का अहम योगदान है। कार्यक्रम मे भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम प्रभारी बलवंत भाटी, जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी, जिला कार्यालय मंत्री मनोज षर्मा, जिला सह कार्यालय राकेष नागर , जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी, सह प्रभारी निलेश बाफना , भ्ंाडार प्रमुख दषरथ पाटीदार, प्रवीण सोनी, प्रहलाद राठौर सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।