रतलाम 14 अगस्त ।शासन द्वारा संयुक्त कलेक्टर श्री अनिल भाना जिला रतलाम को भू-प्रबंधन अधिकारी जिला रतलाम के पद पर पदस्थ किये जाने पर कलेक्टर श्री राजेश बाथम द्वारा श्री अनिल भाना को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अनुभाग-रतलाम (शहर) जिला रतलाम से भारमुक्त किया गया एवं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अनुभाग-रतलाम (शहर) जिला रतलाम का प्रभार डिप्टी कलेक्टर सुश्री आर्ची हरित को आगामी आदेश तक सौंपा गया है ।


