रतलाम 13 अगस्त । हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता, स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग अभियान के तहत नगर परिषद बडावदा में आज 13 अगस्त 2025 को हर घर तिरंगा यात्रा आयोजित की गई। यात्रा कार्यालय नगर परिषद बडावदा से प्रारंभ होकर राष्ट्रीय गीतो के साथ झण्डा चौक, पिपली बाजार, कस्टम होते हुए सांदीपनि शा.उ.मा.वि. बडावदा में समापन किया गया। जिसमें नगर परिषद बडावदा के अध्यक्ष श्रीमती कल्पना -राजेन्द्र कुमावत, उपाध्यक्ष श्री रशीद खान पठान, जिला योजना समिति सदस्य श्री अनिल अवस्थी, श्रीमती दुर्गाबाई पति पुनमंचद परमार पार्षद प्रतिनिधि, उमरावसिंह गुर्जर, दिनेश पाटीदार, शेलेन्द्र व्यास, अनमोल जायसवाल ,मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री मनोज कुमार शर्मा एवं कार्यालय के समस्त अधिकारी/कर्मचारी/श्रमिक एवं आंनगवाडी कार्यकर्ता भी उपस्थित हुए। साथ ही नगर के शासकीय/अर्द्धशासकीय विद्यालयों के प्राचार्य/ प्रधानाध्यापक/अध्यापक/ शिक्षकगण के साथ बडी संख्या में छात्र/छात्राओं ने रैली में भाग लिया। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए थाना प्रभारी के साथ पुलिस कर्मचारियों ने भी अपना सहयोग प्रदान किया ।



