रतलाम, 13 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रधानमंत्री मोदीजी के आह्वान पर 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस मनाएगी। इस अवसर पर मौन जुलूस निकाला जाएगा। इसमें कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय नेतृत्व करेंगे।
जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि मौन जुलूस शाम 04ः30 बजे, सैलाना बस स्टैंड स्थित महाराणा प्रताप सर्कल से आरंभ होगा और शहर सराय स्थित शहीद चौक पहुंच कर शहीदों को श्रद्धांजलि देकर संपन्न होगा। हर घर तिरंगा अभियान की जिला टोली के संयोजक निर्मल कटारिया, महेश सोनी, विप्लव जैन ने भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ जनप्रतिनिधियों से आमजन सहित मौन जुलूस में उपस्थित रहने का आह्वान किया है।


