30 दिवसीय श्रावण मास में रुद्राभिषेक की पूर्णाहुति पूर्णिमा को संपन्न होगी

रतलाम।श्री माहेश्वरी समाज,राम बाग हनुमान मंदिर परिसर में स्थित श्री चमत्कारी महादेव मंदिर पर आठवें वर्ष पवित्र श्रावण मास में भगवान भोले नाथ का रुद्राभिषेक की पूर्णाहुति पूर्णिमा रक्षाबंधन के दिन 09 अगस्त शनिवार को होगी।
माहेश्वरी समाज अध्यक्ष शैलेन्द्र डागा एवं सचिव नरेंद्र बाहेती ने बताया कि माहेश्वरी समाज राम बाग हनुमान मंदिर समिति द्वारा लगातार 30 दिन श्रावण मास में समाज के करीब 30 परिवारों ने भगवान के अभिषेक का लाभ लिया। श्रावण के प्रति सोमवार को महादेव जी का मनमोहक आकर्षक श्रृंगार किया गया। जिसे नगर के हजारों भक्त जनो ने निहारते हुए दर्शन लाभ लिया। इसी प्रकार श्री माहेश्वरी समाज रामोला मंदिर राम मोहल्ला में भी पूरे श्रावण मास में समाज बंधुओं ने प्रतिदिन सायंकाल को भगवान भोले नाथ का अभिषेक किया। अभिषेक की व्यवस्था में समिति के डॉ.बी.एल तापड़िया, आदित्य डागा,गुंजन बाहेती,अभिषेक धूत, विनोद तोषनीवाल,सोनू गिलड़ा,रितेश नीतू परवाल,आशीष मूंदड़ा, पंकज जया गगरानी,अभिषेक भंसाली,राजेश मंडोवरा,जयेश मंत्री आदि का विशेष सहयोग रहा।