प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरखेड़ा कला पर विद्यार्थियों का नेत्र परीक्षण किया गया

रतलाम 8 अगस्त । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संध्या बेलसरे ने बताया कि रतलाम जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरखेड़ा कला और स्वास्थ्य केंद्र कराडीया ब्लॉक आलोट में स्कूली बच्चों का नेत्र परीक्षण किया गया। नेत्र परीक्षण शिविर में नेत्र चिकित्सा सहायक अरुण भार्गव द्वारा नेत्र परीक्षण किया गया। इसी प्रकार शिवपुर में आनंदीलाल पाटीदार नेत्र चिकित्सा सहायक द्वारा परीक्षण किया गया।