श्री अमीझरा पार्श्वनाथ जैन श्वेताम्बर मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों की कैबिनेट मंत्री काश्यप के साथ मुख्यमंत्री जी से भेंट

रतलाम। श्री अमीझरा पार्श्वनाथ जैन श्वेताम्बर मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों सर्वश्री प्रकाशचंद्र संघवी, सिरोड़ीवाला, लाकेरी कमलेशजी शाह ने 5 अगस्त मंगलवार को भोपाल में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य कुमार काश्यप के साथ मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्रीजी को अमीझरा जैन तीर्थ धार के विकास सम्बन्धी कार्यों और विस्तार के लिए अतिरिक्त जमीन उपलब्ध कराए जाने के लिए ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री जी ने उन्हें विकास कार्य कराये जाने का आश्वासन दिया।