रतलाम 04 अगस्त । रतलाम जिला रोजगार अधिकारी यू.पी. अहिरवार ने बताया कि तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग मंत्रालय भोपाल एवं सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग व तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार जिला प्रशासन एवं रोजगार कार्यालय रतलाम द्वारा युवा संगम अन्तर्गत जिला स्तरीय रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेले का आयोजन दिनांक 06 अगस्त 2025 को शासकीय आई.टी.आई सैलाना रोड रतलाम में रखा गया है जिसमे 08 से 10 निजी क्षेत्र की कम्पनियों द्वारा अप्रेंटिसशिप, मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना अंतर्गत एवं अन्य रिक्त पदों पर भर्ती की जावेगी। इस युवा संगम मेले में प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना एवं मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के बारे में मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराया जायेगा। युवा संगम रोजगार मेले में कम्पनियों द्वारा मेनेजर, मशीन आपरेटर, सिक्योरिटी गार्ड, ट्रेनी, अकाउंटेंट, सेल्स एग्जीक्यूटिव, सुपरवाईजर, मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव, कम्प्यूटर आपरेटर, मैकेनिक, टेक्नीशियन, सेल्समैन, हेल्पर, लेबर आदि अनेक पदों पर सीधी भर्ती की जावेगी। शैक्षणिक योग्यता 8 वी उत्तीर्ण से स्नातक एवं आई.टी.आई. उतीर्ण, आयु 18 से 45 वर्ष तक । युवा संगम रोजगार मेलें मे भाग लेने वाली कम्पनियों में जी.आर.इण्डस्ट्रीज, टाईगर सिक्योरिटी, नर्मदा इन्टरप्राईजेस, इप्का लेबोरेटरीज, गीताजंली मोटर्स, अंकेलसरिया आटोमोबाईल रतलाम, शिवशक्ति एग्रीटेक, जस्ट डायल, स्काई इन्टप्राईजेस इन्दौर, सुजुकी मोटर्स अहमदाबाद आदि, इच्छुक आवेदक दिनांक 06 अगस्त 2025 बुधवार को समय प्रातः 10:00 बजे से 3 बजे तक शासकीय आई.टी.आई. सैलाना रोड रतलाम, में अपने फोटो, शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, 2 पासपोर्ट साईज फोटो समग्र आई डी, आधार कार्ड की छायाप्रति एवं बायोडाटा के साथ उपस्थित होवें।


