रतलाम। मप्र पेंशनर समाज रतलाम की माह अगस्त की मासिक बैठक में स्थानीय संगठन के जिला अध्यक्ष आर.एस. केसरी का निधन हो जाने से रिक्त हुए अध्यक्ष पद के लिए जिला अध्यक्ष का चयन हुआ। इस चयन में सर्वानुमति से सुरेन्द्र छाजेड़ को अध्यक्ष चुना गया।
श्री छाजेड़ के नाम का प्रस्ताव संगठन सदस्य पी.आर. बरसेना ने किया और सर्वश्री बहादुरसिंह, मदनलाल पंवार एवं बी.एस. बटवाल सहित सभी उपस्थित साथियों ने समर्थन किया। इस प्रकार श्री छाजेड़ सर्वानुमति से मप्र पेंशनर समाज रतलाम के जिला अध्यक्ष चयनित गए। इसीके साथ बहादुर सिंह को उपाध्यक्ष, श्री बी.सी. सैनी को सचिव एवं श्री पन्नालाल सोलंकी को कोषाध्यक्ष बनाया गया। उपस्थित साथियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को मणिमाला पहनाकर स्वागत करते हुए बधाई देकर प्रसन्नता व्यक्त की और उम्मीद की कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक सक्रिय और एकजूट होकर पेंशनरों के हक के लिए लड़ने के लिए आगे रहेगा।
बैठक की अध्यक्षता बहादुरसिंह ने की और साथियों का आभार प्रदर्शन किया। बैठक में बहादुर सिंह और साथियों ने श्री केसरी के आकस्मिक निधन को संगठन के लिए अपूरणीय क्षति निरुपित किया गया। आगामी मासिक बैठक सात सितम्बर को होने की घोषणा श्री बहादुरसिंह ने की।
बैठक में भंवरसिंह परिहार, आरसी गेहलोत, बीसी सैनी, केएम सांकला, आरसी भट्ट, पुरुषोत्तम शर्मा, बीएस बटवाल, एचसी झांझरी, मदनलाल पंवार, पी.आर बरसेना, मोतीलाल चौपड़ा, पन्नालाल सोलंकी, नन्दकिशोर मंडवारिया, रामचन्द्र कुहार, एमएल वसुनिया, एमएल माली, परमजीतसिंह सग्गु, बहादुरसिंह सहित अनेक पेंशनर समाज संगठन के सदस्य उपस्थित थे।
बैठक में अगस्त माह में जन्मदिन वाले सदस्य कचरूमल सांकला एवं परमजीतसिंह सग्गु का मणिमाला से स्वागत करते हुए बधाई देते हुए दीर्घ एवं स्वस्थ जीवन की शुभकामना सदस्यों ने की। यह जानकारी श्री बहादुरसिंह ने प्रेस को जारी की।



