25 लाख की विधायक निधि से होगा निर्माण, जनता नगर अलकापुरी के रहवासियों ने किया स्वागत
रतलाम। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप से मिलने रविवार को जनता नगर अलकापुरी क्षेत्र के रहवासी पहुंचे। यहां उनके द्वारा क्षेत्र में सामुदायिक भवन की मांग रखी गई, जिस पर मंत्री श्री काश्यप ने तत्काल उसे स्वीकृत कर दिया। अपनी मांग तत्काल पूरी होने पर क्षेत्र के रहवासियों द्वारा भाजपा मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित की उपस्थिति में मंत्री श्री काश्यप का स्वागत किया गया। पटरी पार क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 7 में स्थित जनता नगर में बनने वाले सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 25 लाख रूपए विधायक निधि से स्वीकृत कर जारी किए जाएंगे। मांग पूरी होने पर मंडल अध्यक्ष के साथ क्षेत्रीय रहवासी संदीप पांचाल, मनोहरलाल पांचाल, कैलाश फोरमेन, गोवर्धनलाल धारवा, रमेश पांचाल, राजेश पांचाल, लक्ष्मीनारायण धारवा, हरिकिशन पांचाल, अनिल पांचाल, वासुदेव पांचाल, पुरूषोत्तम पांचाल, ओमप्रकाश चित्तौडे़, दिनेश पांचाल सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।



