रतलाम । गुरुपूर्णिमा के अवसर पर प्रांतीय राजपुरोहित महिला जागृति मंच द्वारा गुरुपूजन कर भजन का आयोजन बिरिया खेड़ी स्थित रिद्धि सिद्धि कॉलोनी में किया गया | भजन लगभग 2 घंटे हुए। इस अवसर पर अध्यक्ष श्रीमति कल्पना राजपुरोहित ने कहा गुरु बिना ज्ञान नहीं, ज्ञान बिना आत्मा नहीं, ध्यान, ज्ञान, धैर्य और कर्म सब गुरु की ही देन है।श्रीमति यमुना राजपुरोहित द्वारा गुरु मेरी पूजा, गुरु गोविंद, गुरु मेरे पार ब्रह्म, गुरु भगवंत जैसे सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी गई |सहयोगी के रूप में संस्थान की सचिव प्रभा राजपुरोहित, कोषाध्यक्ष कविता राजपुरोहित,जिला अध्यक्ष किरण राजपुरोहित,कुसुम राजपुरोहित,आशा राजपुरोहित,रेखा राजपुरोहित,ऋतु राजपुरोहित, पूर्णिमा राजपुरोहित,भावना राजपुरोहित,मधु राजपुरोहित,शीला राजपुरोहित, वीणा जोशी,आरती त्रिवेदी,रीवा जोशी आदि सदस्य उपस्थित रहे।आयोजन के समापन पर गुरुदेव की आरती कर प्रसादी वितरण किया गया | उक्त जानकारी कल्पना राजपुरोहित ने दी।