प्रभाकर भोरकर के असामयिक निधन पर परिजनों ने किये नेत्रदान

रतलाम । धर्मस्व नगरी में नेत्रदान के प्रति जागरूकता दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही टेलीफोन नगर निवासी प्रभाकर भोरकर के असामयिक निधन होने पर श्याम तोषनीवाल ने उनके पुत्र श्यामकांत भोरकर, संजीव भोरकर को पिताजी के नेत्रदान (कार्निया)दान करने की प्रेरणा दी नेत्रम संस्था के हेमन्त मूणत ने बताया कि परिजनों की सहमति प्राप्त होते ही संस्था द्वारा गीता भवन न्यास बड़नगर के ट्रस्टी एवम नेत्रदान प्रभारी डॉ जी एल ददरवाल को सूचित किया । सूचना प्राप्त होते ही वे अपनी टीम के मनीष तलाच, चंचल पाटीदार , के साथ बडनगर से रतलाम पहुचे और नेत्रदान की प्रक्रिया पुर्ण कर सफलतम नेत्रदान किया नेत्रदान के दौरान नेत्रम संस्था के ओमप्रकाश अग्रवाल,माधव काकानी,मीनू माथुर, शीतल भंसाली, शलभ अग्रवाल, भगवान ढलवानी, गिरधारी लाल वर्धानी, भूषण धनोडकर मौजूद थे । नेत्रम परिवार ने भोरकर परिवार का प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया है ।