वाल्मीकि समाज द्वारा चरण वंदन एवं समरसता कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न

रतलाम । रतलाम में वाल्मीकि समाज द्वारा चरण वंदन एवं समरसता कार्यक्रम का भव्य आयोजन वाल्मिकी बस्ती सिखवाल नगर में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी जी महाराज, श्री राम बाबा जी,श्री लालनाथ जी महाराज और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय गौ-सेवा प्रमुख अजीत महापात्रा जी आदि अतिथि मंचासीन थे ।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूज्य उत्तम स्वामी जी महाराज द्वारा भगवान वाल्मीकि जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला । इस अवसर पर श्री राम बाबा जी,श्री लालनाथ जी महाराज और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय गौ-सेवा प्रमुख अजीत महापात्रा जी ने भी संबोधित किया । कार्यक्रम में वाल्मीकि समाज द्वारा पूज्य उत्तम स्वामी जी महाराज का भगवान वाल्मीकि जी की तस्वीर भेंट कर सम्मान किया गया ।
कार्यक्रम में प्रकाश सावरिया शर्मा जी,आलोक जैन, योगेश केथवास जी, अ.भा.वाल्मीकि महापंचायत राष्ट्रीय सचिव राहुल निंधाने, सुरेश निंधाने जी, मनोज चावरे, श्याम डागर, नितिन फतरोड, जीतेन्द्र हाड़े, योगसेंट पाल, दीपक गोयर, दिलीप खरे, हिमांशु नकवाल सहित बड़ी संख्या में समाजजन एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे ।