महापौर प्रहलाद पटेल की अध्यक्षता में आयोजित हुई महापौर परिषद की बैठक

जनहितैशी प्रस्तावों को दी स्वीकृति

रतलाम 28 अप्रैल । महापौर प्रहलाद पटेल की अध्यक्षता में आयोजित महापौर परिषद की बैठक में जनहितैषी प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई।
आयोजित बैठक में जुलवानिया ठोस अपशिष्ट प्रसंस्करण केन्द्र पर प्रतिदिन निकलने वाले नगरीय ठोस अपशिष्ट के प्रसंस्करण किये जाने हेतु कम्प्रेस्ड बायो गैस (सीबीजी) संयंत्र एवं एमआरएफ सेंटर सुविधा का विकास कार्य एवं इसका 20 वर्ष की अवधि के लिये संचालन एवं संधारण कार्य निजी भागीदारी (पीपीपी) मोड के आधार पर किये जाने हेतु जारी निविदा में प्राप्त उच्चतम दर को महापौर परिषद ने स्वीकृति प्रदान कर आगामी कार्यवाही हेतु राज्य स्तरीय तकनीकी समिति के समक्ष रखे जाने का प्रस्ताव पारित किया।
इसके अलावा वार्ड क्रमांक 9 स्थित विधायक सभागृह के पीछे सी.सी. एवं बाक्स कल्वर्ट निर्माण तथा तेजाजी मंदिर से बाबुस वाटर पार्क तक डामरीकृत सड़क निर्माण कार्य सांसद निधि से करवाये जाने हेतु अल्प निविदा जारी की गई जिसकी महापौर परिषद में पुष्टि की गई।
आयोजित बैठक में महापौर प्रहलाद पटेल के अलावा महापौर परिषद सदस्य भगतसिंह भदौरिया, पप्पू पुरोहित, दिलीप गांधी, धर्मेन्द्र व्यास, विशाल शर्मा, अक्षय संघवी, मनोहरलाल राजू सोनी, रामुभाई डाबी, श्रीमती सपना त्रिपाठी, निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट, उपायुक्त करूणेश डण्डोतिया, कार्यपालन यंत्री अनवर कुरेशी, निगम सचिव राजेन्द्र शर्मा के अलावा राजेन्द्र पुरोहित, राजेन्द्रसिंह गेहलोत आदि उपस्थित थे।