रेडक्रास राज्य स्तरीय प्रबंध समिति के पुनर्गठन एवं पदाधिकारियों के निर्वाचन संबंधी कार्यक्रम की रुपरेखा

रतलाम 24 अप्रैल । भारतीय रेडक्रास सोसायटी जिला शाखा के पदाधिकारियों के निर्वाचन संबंधी कार्यक्रम की रुपरेखा तय की जा चुकी है। कार्यक्रम अनुसार जिला शाखा की मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन एवं दावा आपत्ति 22 अप्रैल से 5 मई दोपहर 3.00 बजे तक प्रस्तुत की जा सकेगी।
जिला शाखा में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 9 मई को, वार्षिक साधारण सभा, राज्य शाखा हेतु प्रतिनिधि के निर्वाचन की सूचना अनुसूची 2 (नियम 11) धारा 4 (क) (ख) (ग) के अन्तर्गत जारी करने की तिथि 13 मई, वार्शिक साधारण सभा/जिला शाखा में मतदान 2 जून, जिला शाखा की मतगणना 2 जून को होगी तथा इसी दिन मतगणना के तत्काल बाद परिणाम घोषित किया जाएगा। घोषित परिणाम की जानकारी 3 जून को राज्य मुख्यालय भेजी जाएगी।
राज्य शाखा द्वारा प्रबंध समिति का गठन, पदाधिकारियों का निर्वाचन बैठक की सूचना प्रकाशन 9 जून को, राज्य शाखा की मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन 30 जून को किया जाएगा। मतदाता सूची के प्रारंभिक प्रकाशन पर दावा तथा आपत्ति 30 जून से 3 जुलाई दोपहर 3.00 बजे तक की जा सकेगी। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 4 जुलाई को होगा। नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की तिथि 8 एवं 9 जुलाई को दोपहर 3.00 बजे तक रहेगी। नाम वापसी की तिथि 14 जुलाई दोपहर 3.00 बजे तक रहेगी।
18 जुलाई को प्रातः 10.30 से दोपहर 12.30 बजे तक मतदान किया जाएगा तथा इसी दिन दोपहर 1.00 बजे से मतगणना का कार्य प्रारम्भ होगा। मतगणना के तत्काल बाद निर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा की जाएगी एवं निर्वाचन घोषणा के बाद निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी।