स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित, निःशुल्क दवाईयां वितरित की

रतलाम 23 अप्रैल । राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर की कार्ययोजना अनुसार तथा प्रधान जिला न्यायाधीश सुश्री मीना आशापुरे के मार्गदर्शन में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री नीरज पवैया द्वारा ओंकार रेसीडेंसी परिसर रतलाम पर आर्थिक रुप से कमजोर, निःशक्तजन, वरिष्ठ नागरिकों तथा क्षेत्रीय रहवासियों हेतु 23 अप्रैल को निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया।
शिविर में डा. नासिर पटेल, डा. आमीर मंसूरी, श्रीमती पुष्पा दडिंग, श्रीमती शांता परमार, श्रीमती मीना राजावत, श्रीमती नंदिनी मोटिया, श्री वैभव त्रिवेदी, श्री दर्पण त्रिवेदी, डा. आर्शी खान, श्री हिम्मतलाल अकोदिया, श्री लक्ष्मीनारायण चौहान, श्रीमती पूजा रलोतिया ने स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की।
स्वास्थ्य शिविर में जिला चिकित्सालय एवं आयुष विभाग की टीम द्वारा ब्लड प्रेशर, शुगर सहित अन्य बीमारियों का परीक्षण किया गया। शिविर में 90 व्यक्तियों द्वारा बी.पी. एवं शुगर की जांच करवाई गई तथा 69 व्यक्तियों द्वारा ब्लड सेम्पल दिए गए। चिकित्सकों द्वारा आमजन की स्वास्थ्य संबंधी समस्या को देखते हुए निःशुल्क दवाईयां वितरित की गई।
इस अवसर पर श्रीमती हीना मकरानी, श्री मंगलसिंह शक्तावत, श्री यश ठाकुर, श्री बलराम पाटीदार, श्री जय रंजन त्रिवेदी, श्री राघवेन्द्रसिंह शक्तावत, श्री मनीश शर्मा, श्री विरेन्द्रसिंह शक्तावत, श्री अनिल पाण्डेय, श्री सचिन गोयल, श्री रवि गुप्ता, श्री शुभ दशोत्तर सहित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण स्टाफ उपस्थित रहा।