सिंधी समाज द्वारा भगवान झूलेलाल जी का 1075 वां जन्मोत्सव चेटीचंड महोत्सव धूमधाम से मनाया गया

रतलाम ।  सिंधी समाज के आराध्य देव भगवान श्री झूलेलाल जी का  1075 वां जन्मोत्सव चेटीचंड महोत्सव समाज द्वारा धूमधाम एवं हर्षोल्लास से मनाया गया । जिसके उपलक्ष्य में सिंधी समाज के युवाओं द्वारा सिंधु सेना के तत्वावधान में विशाल वाहन रैली निकाली गई। प्रात:  10.30 बजे दादी कुंदी दरबार टीआईटी रोड़ से वाहन रैली श्री हाशु कल्याणी प्रदेश महामंत्री के नेतृत्व में एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री देवानंद केरवानी, सिंधी पंचायत अध्यक्ष आर.के. सतवानी के द्वारा झंडी दिखाकर शुभारम्भ किया गया। वाहन रैली टीआईटी रोड़ से प्रारम्भ होकर झूलेलाल मंदिर, कालिका माता मंदिर पर समाप्त हुई । जिसमें सभी युवा साथीयों, समाजजन, सिंधु सैनिकों, मातृशक्ति, युवा बेटियों एवं बहनों ने हिस्सा लेकर आयोजन को सफल बनाया ।
सिंधु सेना संरक्षक मुरली अवतानी, चंद्रप्रकाश अवतानी, रामलाल चंदानी, सिंधु सेना अध्यक्ष चंदन मोतियानी, लोकेश सत्यानी, मुकेश गुरनानी, चिराग असरानी, रमेश चोयथानी, तरुण सोनी, पंकज मोदी, नरेंद्र मेधानी, संजय नेनानी, हरीश पंजवानी, राकेश केलवानी, कमलेश दरवानी आदि ने वाहन रैली का सफल संचालन किया ।
वाहन रैली में सुनिता आवतानी, अनिता पाहुजा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी हिस्सा लिया। भव्य वाहन रैली को सफल बनाने लिए समाज के युवाओं का रमेश चोयथानी द्वारा आभार व्यक्त किया गया।