विधायक डॉ. पाण्डेय की अनुशंसा पर स्वीकृत कार्य
रतलाम । विकास के प्रति संकल्पित जावरा विधानसभा क्षेत्र में निरतर विभिन्न कार्यो की सौगात मिल रही है। विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय द्वारा अपनी विधायक निधि से जावरा व पिपलोदा विकासखंड के 2 करोड़ 25 लाख रु की लागत से लगभग 103 कार्यो की अनुशंसा प्रदान की है जिनकी स्वीकृति मिल गई है। इनमे जावरा विकासखंड के 53 एवं पिपलोदा विकासखंड के 50 कार्य सम्मिलित है। इन कार्यो की स्वीकृति से क्षेत्र में हर्ष है।
डॉ. पाण्डेय द्वारा समन्वित विकास की दिशा में कार्यो को स्वीकृति दिलाने का प्रयास किया गया है। विधायक निधि से स्वीकृत कार्यो में 26 स्थानों पर ग्रामीण व नगरीय क्षेत्र में सी.सी. सडक कार्य,17 स्थानों पर प्रकाश व्यवस्था हेतु स्ट्रीट लाईट लेम्प,18 स्थानों पर शांतिवन में शेड निर्माण, बेठने की कुर्सिया व अन्य कार्य, 16 स्थानों पर सांस्कृतिक शेड निर्माण, 2 स्थानों पर पेयजल व्यवस्था, 2 स्थानों पर नाला निर्माण, 3 स्थानों पर सामुदायिक पार्क व उद्यान निर्माण, 2 स्थानों पर विद्युत लाईन विस्तारीकरण कार्य एवं 20 हाईस्कूलों में पुस्तकालय के लिए आवश्यक पुस्तको के सेट के कार्य शामिल है।
इन कार्यो में हाईस्कूल काटजू जावरा, गोंदीधर्मसी, रोजाना, कलालिया, रोला, उणी, मांडवी, बहादुरपुर जागीर, भेसाना, ऊपरवाडा, कालूखेडा, रणायरा, रानीगांव, बडायला चोरासी, मामटखेडा, सोहनगढ़, नान्द्लेटा, पिंगराला, बछोडिया, धामेडी में पुस्तकालय हेतु पुस्तको के सेट के अलावा ग्राम रियावन में दो स्थानों पर हाईमास्ट लेम्प, ग्राम चिपिया में सामुदायिक पार्क निर्माण, शांतिवन में पेवर ब्लाक, बेठने की कुर्सिया, ग्राम जालिनेर में शांतिवन में पेवर ब्लाक, बेठने की कुर्सिया, सामुदायिक पार्क निर्माण, ग्राम कंचनखेडी में शांतिवन में पेयजल टंकी, ग्राम बोरखेडा में सी सी.रोड, ग्राम बडायला माताजी में खेल मैदान में लेम्प, ग्राम में स्ट्रीट लाईट लेम्प व सांस्कृतिक शेड, ग्राम चिकलाना में सांस्कृतिक शेड, ग्राम खेडावदा में सांस्कृतिक शेड, ग्राम सोहनगढ़ में शांतिवन में शेड, ग्राम मामटखेडा में सार्वजनिक उद्यान निर्माण का कार्य स्वीकृत किया गया है।
इसी तरह ग्राम शेरपुर में हायर सेकेंडरी स्कूल में शेड निर्माण, ग्राम जड्वासा में सांस्कृतिक शेड, ग्राम बडायला चौरासी में सांस्कृतिक शेड, ग्राम ऊपरवाडा में स्ट्रीट लाईट लेम्प, ग्राम रीछादेवड़ा में दो स्थानों पर सांस्कृतिक शेड, ग्राम आकतवासा में सांस्कृतिक शेड, ग्राम कालूखेडा में सांस्कृतिक शेड, ग्राम दौलतपुरा में सी.सी. रोड, ग्राम आम्बा में सांस्कृतिक शेड, ग्राम हरियाखेडा में स्ट्रीट लाईट लेम्प, ग्राम नयानगर में सी.सी. रोड, ग्राम नेतावली में शांतिवन में काष्ठा गृह, ग्राम मार्तण्डगंज में शांतिवन में परिजन विश्राम शेड, बेठने की कुर्सिया एवं काष्ठा गृह, ग्राम भेसाना, भुट्टाखेडी व ईस्माईलपुरा में स्ट्रीट लाईन लेम्प, ग्राम ढोढर में पेयजल टंकी व सांस्कृतिक शेड, ग्राम मोरिया, रणायरा गुर्जर व किलगारी में स्ट्रीट लाईट लेम्प, ग्राम खेडाखेडी में शांतिवन में परिजन विश्राम शेड का कार्य स्वीकृत किया गया है।
वही ग्राम शेदपुर में आरसीसी नाला निर्माण, ग्राम मातामेलकी में स्ट्रीट लाईट लेम्प, ग्राम सुजानपुरा में शांतिवन में परिजन विश्राम शेड, ग्राम बंडवा व बोरवना में शांतिवन में परिजन विश्राम शेड,व बेठने की कुर्सिया, ग्राम गोंदीधर्मसी में 3 स्थानों पर हाई मास्ट लेम्प, ग्राम रिंगनोद में नई आबादी में सांस्कृतिक शेड निर्माण, ग्राम बहादुरपुर जागीर में सांस्कृतिक शेड, ग्राम अंगेठी में सी.सी. रोड, ग्राम नवेली में हाई मास्ट लेम्प, ग्राम बरखेडी शांतिवन में परिजन विश्राम शेड, ग्राम जेठाना शांतिवन में शेड निर्माण व परिजन विश्राम शेड, ग्राम बाराखेडा में सांस्कृतिक शेड, ग्राम पंचेवा हायर सेकेंडरी स्कूल में पेयजल टंकी व वाटर कूलर, ग्राम धामेडी में सी.सी. रोड व विद्युत लाईन विस्तारीकरण, ग्राम मोयाखेडा में सी.सी. रोड, ग्राम मांडवी में सी.सी. रोड, ग्राम अकोली में सी.सी. रोड, ग्राम पिपल्या सीर में सी.सी. रोड, ग्राम तरासिया में सी.सी. रोड का कार्य स्वीकृत किया गया है।
ग्राम दाहखेडा में सी.सी,.रोड, ग्राम बिनोली में सी.सी.रोड ग्राम कुम्हारी में सी.सी. रोड, ग्राम उणी में सी.सी. रोड, ग्राम गोठडा में नाला निर्माण, ग्राम बनवाडा में सी.सी. रोड, ग्राम रीछागुर्जर में सी.सी. रोड, ग्राम असावती में सी.सी. रोड, ग्राम बछोडिया में सी.सी. रोड व विद्युत लाईन विस्तारीकरण, ग्राम रणायरा में दो स्थानों पर सी.सी. रोड, ग्राम जड्वासा में सांस्कृतिक शेड, ग्राम लालाखेडा में सी.सी. रोड व नाली निर्माण, ग्राम पिपलोदी में सी.सी. रोड निर्माण का कार्य स्वीकृत किया गया है। इसके अलावा जावरा नगर में पुराना अस्पताल परिसर में सी.सी. रोड व पेवर ब्लाक ,माली कालोनी में सी.सी. रोड ,गौतम विहार कालोनी में सी.सी. रोड निर्माण शिव शक्ति नगर में सी.सी. रोड एव हरियाखेडा रोड पर आरसीसी नाली निर्माण का कार्य स्वीकृत किया गया है।
जावरा विधानसभा क्षेत्र में इन विकास कार्यो की स्वीकृति पर बालाराम पाटीदार, महेश सोनी, राजेश शर्मा, राजेन्द्र सिंह देवड़ा, मांगीलाल पांचाल, दिनेश पाटीदार, रितेश जैन सहित विभिन्न पदाधिकारियों ने क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए विधायक डॉ. पाण्डेय के प्रति आभार व्यक्त किया है।