- बसंत पंचमी पर होगा तीन दिवसीय आयोजन
- तैयारियों के संबंध में मंत्री श्री काश्यप ने दिए आवश्यक निर्देश
रतलाम। बसंत पंचमी के अवसर पर रतलाम स्थापना महोत्सव समिति द्वारा तीन दिवसीय रतलाम स्थापना गौरव दिवस का आयोजन किया जाएगा। इसका आमंत्रण समिति द्वारा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप को दिया गया। मंत्री श्री काश्यप ने समिति पदाधिकारी एवं सदस्यों से तैयारियों के संबंध में चर्चा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।