ब्राह्मण सेवा संगठन की ओर से अन्नकूटम होत्सव में नए विधायकों का सम्मान
भगवान गिरिराज धरण एवं भगवान परशुराम को छप्पन भोग समर्पित कर किया गोलू शुक्ला, मधु वर्मा का सम्मान
इंदौर,। ब्राह्मण सेवा संगठन द्वारा मल्हार गार्डन में आयोजित एक गरिमापूर्ण समारोह में नवनिर्वाचित विधायक गोलू शुक्ला एवं मधु वर्मा का सम्मान किया गया। इस अवसर पर भगवान गिरिराज धरण एवं भगवान परशुरामजी को फलहारी 56 भोग समर्पित कर दिव्य अन्नकूट महोत्सव भी मनाया गया।
संगठन के अध्यक्ष सत्येन्द्र शर्मा एवं मीडिया प्रभारी पं. नीलाभ सुगंधी ने बताया कि भजन गायक कपिल कुमावत के भजनों ने भक्तों को मंत्रमुग्ध बनाए रखा। निरामय सेवा संजीवन द्वारा संचालित सेवा गतिविधियों की जानकारी अध्यक्ष पं. राजेन्द्र शर्मा ने दी। इस मौके पर बालीपुर धाम के संत योगेश महाराज एवं महामंडलेश्वर रामगोपालदास महाराज के सानिध्य में पं. योगेन्द्र महंत, उद्योगपति पं. अनुपम तिवारी, पं. अटल शर्मा, पं. संजय मिश्रा, पं. चंद्रमोहन दुबे, पं. अनुप शुक्ला, पं. गौतम मारवाल, पं. महेश शर्मा, पं. कमल शर्मा, एमआईसी सदस्य पं. अभिषेक बबलू शर्मा, पं. अश्विनी शुक्ल, पं. मनीष शर्मा मामा एवं राधेश्याम शर्मा गुरूजी का स्वागत सम्मान भी किया गया। संगठन की ओर से पं. नवीन अग्निहोत्री, पं. ललित शर्मा, पं. राकेश तिवारी पं. पवन मिश्रा, पं. राजेन्द्र शर्मा, पं. सचिन शर्मा, पं. सरोज कौशिक, पं. अशोक शर्मा, पं. रामचंद्र दुबे, पं. मुकेश शर्मा, पं. सुनील मिश्रा, पं. संजीव शर्मा, पं. हरीश शर्मा, पं. कैलाश व्यास आदि ने सभी मेहमानों को सतरंगी साफा पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में पूर्व महापौर डॉ. उमाशशि शर्मा, पार्षद श्रीमती संगीता जोशी भी उपस्थित थे, जिनका स्वागत श्रीमती कलादेवी शर्मा, संगीता शर्मा, मोनिका दुबे, उषा शर्मा, ममता शर्मा, उषा शर्मा बेबीदीदी, अनीता शर्मा, प्रियंका वेदी, रश्मि सुगंधी एवं सीमा ओझा ने किया।
मुख्य प्रवेश द्वार पर सभी अतिथियों का स्वागत केशरिया दुपट्टे, तिलक एवं पुष्प वर्षा के साथ किया गया। अन्नकूट महोत्सव का संचालन पं. शैलेन्द्र सुगंधी, पं. पंकज मिश्रा, पं. विजय जोशी, पं. दिनेश शर्मा, पं. सुनील उपाध्याय, पं. मनोज शर्मा, पं. अनिल शर्मा, पं. हेमंत तिवारी, पं. रजत शर्मा, पं. सुनील मिश्रा, पं. नगेन्द्र जोशी के साथ मातृशक्तियों की ओर से दीपिका शर्मा, सुनीता पाठक, मीनाक्षी व्यास, शिंजली शर्मा, श्वेता शर्मा, मोना मिश्र एवं अनीता शर्मा ने किया। स्वागत समारोह का संचालन पं. ब्रजेश शुक्ला एवं पं. विशाल शर्मा ने किया। अंत में पं. जितेन्द्र व्यास ने आभार माना।


