सराफा विद्या निकेतन द्वारा खेल दिवस पर विभिन्न खेल स्पर्धाओं का प्रभावी आयोज
इंदौर, । वार्षिक खेल दिवस के उपलक्ष्य में एमओजी लाइंस स्थित सराफा विद्या निकेतन के खेल मैदान में पर खेल दिवस का उत्साहपूर्ण आयोजन शरद जपे एवं सुनील शुक्ला के मुख्य आतिथ्य में मनाया गया। इस अवसर पर मौसम जोशी, वैभव शर्मा, हिमांशु विश्वकर्मा एवं अनूज मिश्रा और यश यादव भी विशेष रूप से उपस्थित थे। अतिथियों का स्वागत शुभम जोशी, संजय सोनी, प्रमोद नागर, सतीश मालक, गोपाल नीमा, हुकम सोनी, अशोक शर्मा, दीप सोनी, मनोज काठियावाड़ी एवं प्रगनेश नीमा तथा प्राचार्य आलोक दवे और सत्यनारायण बोहरा छोटू भैया ने किया। खेल प्रशिक्षक सतीश दग्दी, विवेक श्रीवास्तव, अतुल दुबे, हर्षिता कुमावत, दर्शन शर्मा ने खेल दिवस के बारे में जानकारी दी और मेहमानों की अगवानी की। कार्यक्रम में वालीबाल, डिस्क थ्रो, शाटपुट, रेस, क्रिकेट, कबड्डी, खो-खो, कैरम, शतरंज आदि स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। अतिथियों ने खिलाड़ियों को देश की अखंडताएवं एकता की शपथ भी दिलाई। विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न खेलों से संबंधित एक प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया। विद्यालय के 350 विद्यार्थियों ने इन सभी खेल स्पर्धाओं में उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती मोना जायसवाल ने किया और आभार माना उप प्राचार्य श्रीमती रमा तिवारी ने।


