(गंगा महादेव) धार जिले के सुल्तानपुर में प्राकृतिक वादियों के बीच बसा एक सुंदर पर्यटन स्थल…..

रिपोर्ट-: धर्मेंद्र श्रीवास्तव…. 🖌🖌
सुरक्षित पर्यटन की दृष्टि से प्राकृतिक आनंद का अद्भुत संगम विंध्याचल की पर्वत श्रेणियों में बसा गंगा महादेव प्राकृतिक एवं पवित्र स्थान चारों ओर से पहाड़ियों से आच्छादित सुंदर और मनोरम दृश्य, कल कल कर बहता मनोहरी झरना शहर की चिल्लपो से दूर शांत एवं शाश्वत स्थान महादेव की शरण स्थली, (गंगा महादेव) जहां वाटरफॉल का नजारा देखते ही बनता है, दूरदराज लगभग इंदौर क्षेत्र के आसपास से पर्यटक यहां मौज मस्ती एवं सुरक्षित पर्यटन की दृष्टि से पहुंचते हैं, महाभारत काल से इसके प्रमाण जुड़े हुए हैं, कहते हैं इससे कुछ दूरी पर बसे अमझेरा ग्राम स्थित माता अमका झमका के मंदिर से ही भगवान श्री कृष्ण ने रुक्मणी का हरण किया था यह नगरी शहीद महाराणा बख्तावर सिंह की भी मानी जाती है, इसी से लगा हुआ लालगढ़ का किला भी देशभक्ति की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है, सुदूर क्षेत्र से पर्यटक क्षेत्र में भ्रमण के लिए आते हैं, भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करते हैं, और अपनी सारी मनोकामनाएं पूर्ण होने की कामना के साथ यहां पहुंचते हैं, रविवार के दिन यहां पर अच्छी खासी भीड़ देखी जाती है, सुदूर नगरिय क्षेत्र से से पर्यटक अपने अष्ट मित्रों और बंधु बंधावों के साथ यहां पहुंचते हैं,

इस क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण बात यह है कि यहां किसी भी तरह से अत्यधिक वर्षा होने के पश्चात भी किसी खतरे का अंदेशा नहीं रहता है, पर्यटक पानी के साथ अठखेलियां करते हुए भी अपने आप को सुरक्षित महसूस करते हैं!