विश्व जागृति मिशन इंदौर, मंडल के सदस्य १२अगस्त को उज्जैन भ्रमण पर

विश्व जागृति मिशन इंदौर, मंडल के सदस्य १२अगस्त को उज्जैन भ्रमण पर

इंदौर। विश्व जागृति मिशन इंदौर, मंडल के सदस्य १२ अगस्त को उज्जैन भ्रमण पर ग्यारस को सौ से अधिक श्रद्धालुओ का जत्था जाएगा।
विश्व जागृति मिशन इंदौर, मंडल के महामंत्री कृष्ण मुरारी शर्मा, दिलीप बडोले, विजय पांडे ने बताया कि १२अगस्त को सुबह ७ बजे दो बस एवम चार कारों द्वारा सौ से अधिक श्रद्धालुओं का जत्था उज्जैन में महाकाल के दर्शन, महाकाल लोक, चिंतामण गणेश, बड़ा गणपति, हरसिद्धि माता के दर्शन एवम पूजन करेंगे।

मणिपुर व हरियाणा के उपद्रव में मारे गए दिवगत मृतकों की मोक्ष लिए मोक्षघाट पर ईश्वर से प्रार्थना करेंगे साथ ही उनकी स्मृति में ५१ छायादार पौधों का वृक्षारोपण किया जाएंगे।