इंदौर, । ब्राह्मण सेवा संगठन के सहयोगी सेवा प्रकल्प ‘निरायमय सेवा संजीवन’ ने एमवाय अस्पताल में भर्ती मरीजों के सहायतार्थ 16वीं बार लगभग 48 हजार रु. मूल्य की दवाईयां उपलब्ध कराई। संगठन के अध्यक्ष पं. सत्येन्द्र शर्मा एवं मीडिया प्रभारी पं. नीलाभ सुगंधी ने बताया कि निरामय सेवा संजीवन द्वारा पिछले कई वर्षों से एमवाय अस्पताल के जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही है। आज एक समारोह में भाजयूमो के प्रदेश उपाध्यक्ष गंगा पांडे के आतिथ्य में सहायता सीनियर सिटीजन ग्रुप को उक्त औषधियां भेंट की गई। इस प्रकल्प में संगठन के मार्गदर्शक पं. अनुपम तिवारी, श्रीमती ममता राजेन्द्र शर्मा का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में अतिथि गंगा पांडे ने इस सेवा भावना से जुड़े संस्था सहायता के हरिनारायण असावास, विजय मल्होत्रा, एस.के. राय एवं बिसाणी का स्वागत किया। संस्था सहायता के गुणवंत होल्कर ने निःशुल्क सेवा वाहन, चिकित्सा उपकरण केन्द्र, डायलीसिस हेतु सहायता एवं अन्य सेवा गतिविधियों के लिए ब्राह्मण सेवा संगठन की खुले मन से प्रशंसा की।


