अग्रवाल मैत्री संघ के मिलन समारोह में  स्वच्छता और यातायात व्यवस्था में अग्रणी रहने की ली शपथ

इंदौर,। श्री अग्रवाल मैत्री संघ विजय नगर का स्नेह मिलन समारोह ओम सांई गोयल रिसोर्ट निपानिया पर सौल्लास संपन्न हुआ। मैत्री संघ के सदस्यों एवं अग्रवाल समाज के वरिष्ठजनों की मौजूदगी में नए सदस्यों को शपथ दिलाकर उनका सम्मान भी किया गया। संयोजक नरेन्द्र अग्रवाल, मीना गर्ग ने बताया कि महाराजा अग्रसेन के चित्र पूजन के बाद इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष विवेक अग्रवाल एवं सचिव सुरेन्द्र बंसल ने सभी सदस्यों को स्वच्छता में इंदौर को सातवीं बार अव्वल बनाने तथा यातायात व्यवस्था में भी अग्रणी बनाने की शपथ दिलाई गई। वरिष्ठ शिक्षाविद डॉ. एस.एल. गर्ग ने भी अपने विचार रखे।  विभिन्न रोचक स्पर्धाएं भी हुई, जिनमें महिला, पुरुषों और बच्चों ने भी उत्साह के साथ भाग लिया। हिन्दू नववर्ष की बधाईयों के बीच चार्टर सदस्य रमेश बंसल ने आभार माना।