इंदौर।अक्षय तृतीया पर निकलने वाली परंपरागत परशुराम शोभायात्रा का संयोजक पार्षद बबलू शर्मा को नियुक्त किया गया है।सर्व ब्राह्मण समाज के सचिव विकास अवस्थी ने बताया कि समाज के हर वर्ग को जोड़ने के उद्देश्य प्रतिवर्ष एक युवा को शोभायात्रा की कमान सौंपी जाती है। इसी कड़ी में इस बार की परशुराम शोभायात्रा एमआईसी मेंबर पार्षद बबलू शर्मा के नेतृत्व में निकाली जाएगी।
उल्लेखनीय है कि विगत 23 वर्षों से सर्व ब्राह्मण युवा परिषद ने परशुराम शोभायात्रा के माध्यम से ब्राह्मण समाज को एकजुट किया है।
शोभायात्रा से हर क्षेत्र और हर वर्ग का ब्राह्मण समाज जुड़े इसलिए विगत 4 वर्षों से किसी एक युवा को शोभायात्रा संयोजक का दायित्व दिया जाता है पूर्व में सर्वश्री दिलीपजी शर्मा, लक्कीजी अवस्थी, संजयजी मिश्रा शोभायात्रा संयोजक के रूप में अपने अपने क्षेत्र के ब्राह्मण समाज को बड़ी संख्या में परशुराम शोभायात्रा से जोड़ चुके हैं।
सर्व ब्राह्मण समाज इंदौर के संयोजक पं.सत्यनारायणजी सत्तन की उपस्थिति में अभिषेक “बबलू” शर्मा को माला पहनाकर शोभायात्रा की जवाबदारी सौंपी गई। इस अवसर पर लालजी तिवारी, कन्नू मिश्रा, लोकेश शर्मा, विवेक शर्मा उपस्थित थे।


