इंदौर। देश की स्वतंत्रता के लिए लड़ाई लडऩे वाले इन्दौर शहर के सैनानियों में से एक नरेन्द्र सिंह तोमर (नत्थुसिंह) आज अपने जीवन काल के 100 वर्ष पूर्ण कर 101 वर्ष में प्रवेश करने जा रहे हैं। उनके त्याग और बलिदान के लिए अ.भा. स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन एवं गीता रामेश्वरम् पारमार्थिक न्यास उनका शताब्दी वर्ष बनाने जा रही है।
जानकारी देते हुए कार्यक्रम के आयोजक सत्यनाराण पटेल पूर्व विधायक एवं मदन परमालिया समाजसेवी ने जानकारी देते हुए बताया कि इन्दौर समीप ग्राम पिवड़ाय में जन्मे मालवीय कवी एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री नरेन्द्र सिंह तोमर उर्फ नत्थुसिंह का शताब्दी वर्ष के रूप में सार्वजनिक अभिनंदन संगठन द्वारा 4 मार्च 2023, ग्राम पिवड़ाय में किया जाएगा। इस अवसर पर 5 विभुतियों को तोमर अलंकरण से नवाजा जाएगा।
आपने आगे बताया कि गरिमामय समारोह में अतिथि के रूप में म.प्र. शासन के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, पूर्व महाधिवक्ता एवं सैनानी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष आनंद मोहन माथुर एवं राष्ट्र कवि एवं पूर्व विधायक सत्यनारायण सत्तन उपस्थित होंगे। आयोजन में देश-विदेश और मालवाप्रांत से उनके कई चाहने वाले उपस्थित होंगे।


