इन्दौर पुलिस सड़को पर निकली हाथों में लेकर तिरंगा

*हर घर पर लहराएं शान से तिरंगा, इसी जनभावना को लेकर इन्दौर पुलिस सड़को पर निकली हाथों में लेकर तिरंगा*

इंदौर – आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर देश में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत शासन एवं पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार हर घर तिरंगा अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन में इंदौर पुलिस द्वारा विभिन्न संगठनों आदि के साथ मिलकर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने हेतु प्रयास किए जा रहे हैं।

पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री हरिनारायणचारी मिश्र की अगुवाई में इंदौर पुलिस द्वारा नगर सुरक्षा समिति के सदस्यों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों आदि के साथ मिलकर शहर के ह्रदय स्थल राजबाडा पर तिरंगा मार्च पास्ट का आयोजन किया गया।
जिसमें अति. पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) इंदौर श्री मनीष कपूरिया, पुलिस उपायुक्त (अपराध/मुख्यालय) श्री निमिष अग्रवाल, पुलिस उपायुक्त ज़ोन-1 श्री अमित तोलानी, पुलिस उपायुक्त ज़ोन-2 श्री संपत उपाध्याय, पुलिस उपायुक्त ज़ोन-3 श्री धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया, पुलिस उपायुक्त (यातायात प्रबंधन) श्री महेशचंद्र जैन, पुलिस उपायुक्त (आसूचना/सुरक्षा) श्री रजत सकलेचा,अति. पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) श्रीमती मनीषा पाठक सोनी, अति. पुलिस उपायुक्त ज़ोन-1 श्री जयवीर सिंह भदौरिया, अति. पुलिस उपायुक्त ज़ोन-2 , श्री राजेश व्यास, अति. पुलिस उपायुक्त ज़ोन-3 श्री राजेश रघुवंशी, अति. पुलिस उपायुक्त ज़ोन 4 श्री प्रशांत चौबे, अति. पुलिस उपायुक्त आसूचना श्री अमरेन्द्र सिंह, विभिन्न अनुभागों के सहायक पुलिस आयुक्त, कई थाना प्रभारीगण सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण, नगर सुरक्षा समिति के जिला संयोजक श्री रमेशचंद्र शर्मा, समिति के अन्य पदाधिकारी व सदस्यगण, विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्यगण तथा नागरिकों ने तिरंगा यात्रा में सम्मिलित होकर इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने हेतु प्रयास किया गया।
ये तिरंगा यात्रा राजवाड़ा से शुरू होकर, गुरुद्वारा वीर सावरकर मार्केट से होते हुए पुनः राजवाड़ा पर समाप्त हुई।
सभी ने अपने हाथों में तिरंगा थामकर देश प्रेम के सुमधुर गानों की धुन पर तिंरगा लहराते हुए लोगों में देशभक्ति की भावना जागृत करने एवं इस तिरंगा अभियान से ज्यादा से ज्यादा लोग जुड़ें इसके लिए ये जागरूकता रैली पूरे जोश उत्साह के निकाली गई। और लोगों से आह्वान किया कि हमारे इस राष्ट्रीय पर्व पर इस अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें और अपने राष्ट्र का गौरव तिरंगा घर पर जरूर फहराएं।