महिलाओं की रक्षा के साथ ही लिया, देश की आन बान और शान “तिरंगे” के सम्मान की भी सदैव रक्षा करने का संकल्प

हर घर तिरंगा अभियान के तहत महिला पुलिसकर्मियों ने अपने पुरुष साथियों व हॉस्टल में अकेले रहने वाले बच्चों को बांधी तिरंगा राखी

इंदौर – आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर देश में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत शासन एवं पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार “हर घर तिरंगा अभियान”* *का आयोजन किया जाना है। इस अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री हरिनारायणचारी मिश्र एवं अति. पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय) श्री राजेश हिंगणकर व अति. पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) श्री मनीष कपूरिया के दिशा निर्देशन में इंदौर पुलिस द्वारा विभिन्न संगठनों आदि के साथ मिलकर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने हेतु प्रयास किए जा रहे हैं।*

रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर डीआरपी लाइन इंदौर में नगरीय पुलिस इंदौर की 200 महिला पुलिस कर्मियों ने अपने साथी 200 पुरुष पुलिसकर्मियों और हॉस्टल में अकेले रहने वाले बच्चों को को तिरंगे के साथ रक्षा सूत्र बांधे।*
*इस अभियान के तहत महिला पुलिस कर्मियों ने अपने भाइयों से रक्षा सूत्र बांधते हुए यह संकल्प लिया कि आप महिलाओं की रक्षा करने के साथ ही हमारे देश की आन बान और शान राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के सम्मान की भी सदैव रक्षा करना। और सभी ने एक सुर में कहा कि हमारे देश का यह गौरव निरंतर बढ़ता रहे इसके लिए हम सभी अच्छे से कार्य करें।