मेरे वार्ड में नही होने दूंगा व्यपारियो को प्रताड़ित, कांग्रेस निर्धन और धनी दोनो की पार्टी – शैलेष गर्ग

इंदौर । जैसे-जैसे चुनाव प्रचार का अंतिम समय आ रहा है वैसे वैसे जनसंपर्क का कारवां तेज रफ्तार से आगे बढ़ता जा रहा है विधानसभा क्रमांक 3 के वार्ड 63 के कांग्रेस प्रत्याशी शैलेष गर्ग चौतरफा प्लानिंग के साथ

मैदान में उतरे है। सामाजिक बंधुओं के साथ जनता का अपार इसने भी टिकट मिलने के बाद से ही मिलने लगा था। शैलेश गर्ग की टीम पूरे दृढ़ निश्चय के साथ वार्ड क्रमांक 63 के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करती हुई नजर आ रही है।

शैलेष गर्ग शहर कांग्रेस के वर्तमान कोषाध्यक्ष एवं पूर्व व्यापारी एवं उद्योग प्रकोष्ठ के शहर अध्यक्ष होने के नाते सालों से छावनी मंडी के व्यापारियों के साथ अन्य सभी वर्ग से सीधे जुड़े हुए है। कल शुक्रवार को छावनी अनाज मंडी से लेकर पूरे क्षेत्र में एक एक दुकान से लेकर एक-एक मल्टियों में जाकर आम जनता से मिले। गर्ग  अपना चुनावी विजन लेकर जनता की देहलीज पर चढ़ रहे है। वार्ड का फ्यूचर विजन देखते ही मतदाताओं के मन में भी शैलेष के प्रति एक अलग ही उत्साह नजर आ रहा है।

मंडी के व्यापारियों ने विभिन्न प्रकार के टैक्स, हफ्ता वसूली से लेकर मजदूर संघ से रिलेटेड कई परेशानियों को शैलेष गर्ग को बताया ।जाहिर है गर्ग भी एक व्यापारी हैं ,जिसके चलते उन्होंने उनकी परेशानी को गंभीरता से सुन कर पार्षद बनते ही सभी व्यापारियों को साथ लेकर इस लड़ाई को लड़ने का संकल्प भी लिया।

मंडियों को भी हाईटेक करवाने के साथ ही आए दिन होने वाले झगड़ों को समाप्त करने व पुलिस सुरक्षा दिलवाने का भी वादा किया गया। मंडी के व्यापारियों ने कहा कि शैलेष हमारी नजर में राजनीतिक व्यक्ति बिल्कुल भी नही है। उन्होंने सरकार के खिलाफ लड़ाई लड़कर कई बार हमारे हित मे फैसला भी करवाया है।

इसके साथ ही  कल डोर टू डोर जनसंपर्क किया गया, जिसमें पानी, ड्रेनेज व निगम से संबंधित कई प्रकार की समस्या सामने आई। शैलेष गर्ग ने रहवासियो से  कहा कि पिछले 20 वर्ष से नगर निगम में भाजपा की सत्ता काबिज है। इसके बावजूद भी आज तक हर व्यक्ति अपनी मूलभूत सुविधाओं से ही तरस रहा है। जब इतने वर्षों में भाजपा का महापौर व  उनकी परिषद ऐसी छोटी समस्याएं ही दूर नहीं कर पाए, तो अब किस विश्वास से आप कह सकते हैं कि यह समस्या उनके फिर से आते ही समाप्त हो जाएगी।