महिला सशक्तिकरण दिवस

इंदौर गौरव दिवस,। ,महिला सशक्तिकरण दिवस,, कैबिनेट मंत्री महोदया सुश्री ऊषा  ठाकुर दीदी के मुख्यातिथ्य में सम्पन्न हुआ। कन्या पूजन एवं माँ सरस्वती को पूजा अर्चना के साथ दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम को प्रारम्भ किया गया। मध्यप्रदेश गीत ,सुर एवं साज़ म्यूजिकल ग्रुप की मनीषा यादव और टीम ने प्रस्तुत किया।पद्मश्री जनक पलटा दीदी की गरिमामय उपस्थिति, डॉ रागिनी मक्खर की टीम के द्वारा महिला सशक्तिकरण की थीम में मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी गयी।घुंघरू नृत्य अकादमी देवास के कलाकारों द्वारा कत्थक नृत्य की प्रस्तुति की गई,,अक्षर सामाजिक सेवा समिति की राष्ट्रीय समन्वयक जया शेट्टी ने एकल नृत्य से समा बांधा,सुर एवं साज़ म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों की प्रस्तुति के साथ,  ADM  श्री पवन जैन, श्री अभय बेडेकर, श्री राजेश राठौर, CEO स्मार्ट सिटी मिशन श्री रिशव गुप्ता , जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री रामनिवास बुधौलिया , के मार्गदर्शन में इंदौर की सशक्त महिलाओ को सम्मानित किया गया।स्वागत उद्बोधन डॉ वंचना सिंह परिहार द्वारा दिया गया,एवं आभार प्रदर्शन श्री रामनिवास बुधौलिया जी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का सफल संचालन सुश्री सुनयना शर्मा जी द्वारा किया गया।