कदम वाटिका बनी विवाह संस्कार की साक्षी

एक फेरा गोमाता की सेवा को समर्पित
इंदौर। अहिल्या की नगरी इंदौर में अनूठी शादी का आयोजन हुआ। सादगी पूर्ण विवाह समारोह में हर रस्म गो माता को साक्षी कर पूरी की गई। इस दौरान गो माता को हरा चारा व गुड़, थुली का भोग सेवन कराया गया। इसमें

वर व वधू पक्ष से परिवार के सदस्यों के साथ ही मेहमान व संत भी शामिल हुए। अभिषेक व प्राची और ऋषभ व ज्योति ने विवाह की सभी रस्में पूरी की। गौ माता से आशीर्वाद लेकर परिजनों व मेहमानों के समक्ष सात जन्मों के लिए सात फेरे लिए। इसके अतिरिक्त आठवां फेरा गौ सेवा के संकल्प का भी लिया।

कदम वाटिका की आकर्षक सजावट
गोवर्धन गोशाला के सेवादारों ने बताया कि कदम वाटिका में पहली बार किसी दो जोड़ो का विवाह सम्पन हुआ। गोवर्धन गौशाला की कदम वाटिका को आकर्षक विधुत सज्जा कर सजाया गया। गौशाला सेवक सिद्धनाथ नीमचा व सन्तोष नीमचा ने बताया कि गो सेवक संत कमल किशोर नागर जी ने भी वर वधू को इसके पूर्व में यहां आकर अपना आशीर्वाद प्रदान किया।